भारतीय नौसेना के INS संध्याक ने मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का किया दौरा, खबर पढ़ें विस्तार से 

दिल्लीः- भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्याक (INS Sandhyak) ने 16 से 19 जुलाई के बीच मलेशिया के पोर्ट क्लैंग का सफल दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मलेशिया के बीच हाइड्रोग्राफिक सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था।

दौरे के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच ज्ञान-विनिमय सत्र, स्वागत समारोह और विभिन्न मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दौरा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और मित्र देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि आईएनएस संध्याक (INS Sandhyak) को 24 फरवरी 2024 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह पोत न केवल तटीय और गहरे समुद्री इलाकों का सर्वेक्षण करने में सक्षम है, बल्कि समुद्र विज्ञान संबंधी डेटा भी एकत्र करता है। साथ ही यह हेलीकॉप्टर संचालन, चिकित्सा सहायता, खोज और बचाव (SAR) तथा मानवीय राहत अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts