जनपद बस्ती:- सोरी गांव में धार्मिक माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 08 अप्रैल 2026, बुधवार से होगा, जो 16 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
कथा का वाचन अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक पं. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। वहीं, कथा के मुख्य श्रोता के रूप में श्रीमती विमला सिंह एवं श्री विनदेश्वरी सिंह उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अप्रैल को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 14 अप्रैल को श्रीकृष्ण विवाह एवं 16 अप्रैल को पूर्णाहुति हवन का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर 16 अप्रैल, गुरुवार को सायं 5 बजे भंडारे का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
आयोजक विनदेश्वरी सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर कथा का श्रवण करें एवं प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम एवं आसपास के कई गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
