Delhi: भारत ने अमरीका और रूस के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली बैठक का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है और इसलिए भारत दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक और शांति प्रयासों का समर्थन करता है।
Read MoreTag: विदेश मंत्रालय
निमिषा प्रिया मामले पर भारत सरकार की नज़र : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली: यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय निमिषा प्रिया के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और भारत सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस मामले को लेकर सरकार मित्र देशों के संपर्क में भी है। साथ ही इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले से जुड़ी कुछ खबरें भ्रामक हैं, मंत्रालय ने अटकलें लगाने और भ्रामक सूचनाएं फैलाने से बचने की अपील…
Read More