1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा: नई फीस में हुआ बड़ा बदलाव, तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे ₹5 हजार

न्यू दिल्ली : 1 जुलाई से देशभर में पासपोर्ट बनवाना और री-इश्यू कराना अब महंगा होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरों के लागू होने के बाद आम लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सरकार ने पासपोर्ट रूल्स, 1980 में संशोधन के बाद नई फीस को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस अब 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए…

Read More

अमरीका और रूस के बीच 15 अगस्त को होने वाली बैठक का भारत ने किया स्वागत

Delhi: भारत ने अमरीका और रूस के बीच 15 अगस्‍त को अलास्‍का में होने वाली बैठक का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्‍थापित करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है और इसलिए भारत दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक और शांति प्रयासों का समर्थन करता है।

Read More

निमिषा प्रिया मामले पर भारत सरकार की नज़र : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय निमिषा प्रिया के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और भारत सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस मामले को लेकर सरकार मित्र देशों के संपर्क में भी है। साथ ही इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले से जुड़ी कुछ खबरें भ्रामक हैं, मंत्रालय ने अटकलें लगाने और भ्रामक सूचनाएं फैलाने से बचने की अपील…

Read More