नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। वे आज खगड़िया और बेगूसराय जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान खगड़िया के चौथम स्थित दुर्गा मैदान में पहली जनसभा करेंगे, जहां वे बेलदौर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी पन्ना लाल के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद वे बेगूसराय के खुदावनपुर में प्रखण्ड कार्यालय मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे जेडीयू प्रत्याशी विवेक कुमार के पक्ष…
Read MoreTag: Bihar
जदयू नेता अरुण कुमार बोले- NDA को मिलेगा दो तिहाई बहुमत
नई दिल्ली: जदयू नेता अरुण कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्य में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है और गठबंधन एक मजबूत जनादेश के साथ सरकार बनाएगा।
Read Moreमुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम बिहार विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा हेतु पटना पहुँची
दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना पहुँच गई है। प्रतिनिधिमंडल में निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की टीम आज सवेरे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझावों पर विचार-विमर्श करेगी। आयोग प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगा। इन बैठकों में प्रशासन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आयोग सभी उप-मंडलीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उपमहानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों के साथ वरिष्ठ…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में 36 हज़ार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में 36 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक नवनिर्मित हवाई अड्डे के टर्मिनल का लोकार्पण भी करेंगे। इससे इस क्षेत्र की हवाई संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी उद्घाटन करेंगे। बोर्ड की स्थापना की घोषणा इस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मखाना और बिहार का गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मखाना…
Read Moreबिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सीएम ने आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया। आंगनबाड़ी सहायिका का 4 हजार रुपये से 4500 रुपये करने की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार की राशि भी स्वीकृत मिली है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में राजस्व भूमि सुधार विभाग में 3303 राजस्व कर्मचारियों के पदों के भर्ती के लिए मंजूरी मिली…
Read Moreकटिहार:आबादपुर में 6 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहार: कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आबादपुर थाना पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेलवा, नया टोली से 601.63 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक तस्कर अवैध रूप से स्मैक लेकर कटिहार की ओर आ रहा…
Read Moreप्रधानमंत्री ने किया औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का शुभारम्भ
बिहार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का शुभारम्भ किया। परियोजना में गंगा नदी पर 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला पुल भी शामिल है। यह पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह नया पुल उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया आदि) और दक्षिण बिहार के क्षेत्रों (शेखपुरा, नवादा, लखीसराय आदि) के बीच आवागमन करने वाले भारी वाहनों के लिए 100 किलोमीटर से अधिक की अतिरिक्त दूरी की यात्रा को कम करेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक…
Read More22 को बिहार में औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 22 तारीख को बिहार के गया में औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर बने लगभग दो किलोमीटर लंबे पुल से पटना जिले का मोकामा, बेगूसराय से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। यह पुल 2-लेन वाले पुराने रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है। नए पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी को 100 किलोमीटर तक घट जाएगी। इस परियोजना से भारी वाहनों के लिए यात्रा खासतौर पर आसान होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read Moreमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। गंगा समेत कई नदियों के उफान और लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेषकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कई स्थानों पर लोगों को अपने घर-गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्थिति का आकलन करने के बाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
Read Moreबिहार SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया जिसमें ईसीआई ने कहा कि वह कानूनी तरीके से अपना काम कर रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रवाधान नहीं है कि ड्राफ्ट लिस्ट से हटे नामों की लिस्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही, कहा कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता लिस्ट को अधिकार की तरह नहीं मांग सकते। आयोग ने…
Read More