भारतीय महिला हॉकी टीम रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

दिल्ली: भारत ने महिला एशिया कप का रजत पदक जीत लिया है। हांग्चोओ में कल फाइनल में भारत को चीन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है।  

Read More

महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में आज भारत का मुकाबला चीन से होगा

दिल्ली: महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में आज हांगजोउ में भारत का मुकाबला चीन से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से खेल जाएगा। भारत और मौजूदा चैम्पियन जापान के बीच कल सुपर फोर मुकाबले का मैच एक-एक गोल से ड्रा रहा। भारत ने सुपर फोर स्‍टेज में दक्षिण कोरिया को चार-दो से हराकर शानदान शुरुआत की थी, लेकिन चीन के साथ दूसरे मुकाबले में उसे चार-एक से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही चीन फाइनल में पहुंच गया और भारत, कोरिया…

Read More

भारत एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सुपर फोर में पहुंचा

Delhi: भारत एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सुपर फोर चरण में पहुंच गया है। बिहार के राजगीर में कल पूल-ए में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।  खेल के तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल किया और भारत को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए 2 गोल दागे और अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम के गोल कीपर कृष्‍ण…

Read More