नेपाल सरकार ने आज घोषित किया सार्वजनिक अवकाश और राष्ट्रीय शोक

दिल्ली: नेपाल में 8 और 9 सितंबर को युवाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के सम्मान में राष्ट्रीय शोक के रूप में आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सभी सरकारी कार्यालयों और नेपाली दूतावासों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रीय सभा के मौजूदा सत्र को स्थगित कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में कार्यशालाएँ और संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। विभिन्‍न सरकारी एजेंसियां प्रदर्शन के दौरान हुए नुकसान का आकलन करेंगी। टेलीफोन, बिजली, न्याय, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य और…

Read More

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

दिल्ली: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। कल रात काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्‍हें अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। नेपाल में यह शपथ ग्रहण समारोह युवा प्रदर्शनकारियों के घातक और हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ है। विरोध प्रदर्शन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्से के कारण हुआ था। इन घातक झड़पों में कई लोगों की जान चली गई और केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। पिछले तीन दिनों…

Read More

Gen-Z आंदोलन: 34 की मौत, 11,000 से ज्यादा लोग घायल

नई दिल्ली: नेपाल में जारी Gen- Z आंदोलन ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक इस आंदोलन में 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राजधानी काठमांडू सहित कई प्रमुख शहरों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू की गई है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि वे संवैधानिक दायरे में रहते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और…

Read More

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के घरों पर हमला और आगजनी की, कर्फ्यू लागू

दिल्ली: सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू घाटी और अन्य ज़िलों में राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों के आवासों को निशाना बनाया, पथराव किया और संपत्ति को आग लगा दी। ललितपुर में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। उन्होंने उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल के भैसपति स्थित आवास पर भी पथराव किया। कल इस्तीफा देने वाले पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के घर पर भी हमला किया गया। प्रदर्शनकारी पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर…

Read More

नेपाल हिंसा: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, कई मंत्रियों ने भी छोड़ा पद

नई दिल्ली: आखिरकार नेपाल में प्रधानमंत्री की गद्दी सोशल मीडिया पर बैन से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की भेंट चढ़ गई। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनज़र अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। इस बीच लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू घाटी और अन्य जिलों में नेताओं और मंत्रियों के आवासों को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और कई जगहों पर संपत्ति में आग लगा दी। ललितपुर के सुनाकोठी में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग का…

Read More

नेपाल हिंसा: अमेरिका समेत कई देशों के दूतावासों ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली: नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल में स्थित कई देशों के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी किया हैं। ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, कोरिया, यूके और अमेरिका के दूतावासों ने कहा- काठमांडू के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हुई जान-माल की हानि और लोगों के घायल होने से हम बहुत दुखी हैं। दूतावासों ने कहा- हम पीड़ित परिवारों और प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हमारी सरकारें…

Read More