गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्तियां हो रहीं तैयार

लखनऊ: उन्नाव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली पर गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्तियां तैयार की हैं। इन उत्पादों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल स्थानीय स्तर पर बेच रही है बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करा रही है जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और लखपति दीदी योजना के तहत की गई यह शुरुआत इन महिलाओं की आमदनी बढ़ाकर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है।

Read More