लखनऊ: गोमती नगर स्टेशन पर आज 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान कुसुम चौहान (45) पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार कुसुम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बलरामपुर जिले से लखनऊ आई थी। बताया जा रहा है कि कुसुम की बेटी महक की सास लारी में भर्ती…
Read MoreDay: March 17, 2026
लखनऊ में डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले 5 गिरफ्तार
लखनऊ: अलीगंज पुलिस ने डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते थे। एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-ई कूड़ाघर अलीगंज के पास से सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शक्तिनगर इंदिरा नगर निवासी खालिद अहमद (23), सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी देवकरण सिंह (23), अलीगंज निवासी आकाश पांडे (21), पूर्वांचल नगर सर्वोदय नगर निवासी सुभाष…
Read Moreलखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मरीज बनकर चक की लाइन में लगे, गंदगी पर फटकार लगाई
लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क लगाकर मरीजों की लाइन में लगे, OPD की पर्ची कटवाई। पैथोलॉजी और दवाई वितरण काउंटर पर भी लाइन में लगे। करीब 54 मिनट तक उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराज हुए। सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान काटने का आदेश दिया। कहा- जब तक सफाई नहीं हो जाती है, कोई घर नहीं जाएगा।
Read Moreलखनऊ में आज क्रिकेटर कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी कर ली है। आज लखनऊ के लग्जरी फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन है। शाही रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं।…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कुंभ से जुड़े अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। साथ ही कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने…
Read More‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम से होगी चारधाम यात्रियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग
देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर इस बार प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की इस बार ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी,ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। तीर्थयात्रा मार्गों, मुख्य पड़ावों और चारों धामों की स्थायी और अस्थायी चिकित्सा इकाइयों में अनुभवी चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्गों पर 177…
Read Moreसरकार शहरों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए उठा रही महत्वपूर्ण क़दम- मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहरी विकास विभाग के चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा उन्होंने 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया।
Read Moreसरकार ने गेहूं और धान की खरीद में कमीशन की दरों में संशोधन को मंजूरी दी
दिल्ली: सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में लगे आढ़तियों और सहकारी समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। संशोधित कमीशन दरें रबी विपणन सीजन 2026-27 से लागू होंगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि संशोधन के बाद, पंजाब और हरियाणा में गेहूं की खरीद पर आढ़तियों को मिलने वाला कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 50 रुपये 75 पैसे रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि राजस्थान में गेहूं के लिए यह 41 रुपये…
Read Moreलोकसभा में आज रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान
दिल्ली: लोकसभा में आज रेल मंत्रालय के नियंत्रण में वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर आगे की चर्चा और मतदान होगा। कल चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि सरकार अपने लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1 हजार 337 स्टेशनों में से केवल 160 स्टेशनों पर ही पुनर्विकास कार्य पूरा हुआ है। श्री अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि यात्री सुरक्षा के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही है।…
Read More