उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग लमारी के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से न केवल स्थानीय लोग, बल्कि कैलाश यात्रियों और सेना की गाड़ियाँ भी रास्ते में फंसी हुई हैं। यह महत्वपूर्ण मार्ग लिपुलेख बॉर्डर को जोड़ता है और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम मौके पर पहुंची है और सड़क को खोलने का कार्य तेजी से जारी है। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।
उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग लमारी में हुआ बाधित
