संसद मानसून सत्र: लोकसभा में 2 विधेयकों पर चर्चा, कई प्राइवेट बिल होंगे पेश

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज लोकसभा में आज दो विधेयक पर चर्चा हो सकती है। इसमें मर्चेंट शिपिंग बिल और गोवा विधानसभा में ST वर्ग को आरक्षण देने से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में आज कई प्राइवेट मेम्बर्स बिल पेश होंगे।

कई विधायी कार्यों के साथ ही सदन में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी, विदेश मामलों से संबंधित समिति की रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही नियम 377 के तहत मामले भी सदन में उठाए जाएंगे। राज्यसभा में आज नए सदस्य संविधान की शपथ लेंगे। विधायी कार्यों की बात करें, तो उच्च सदन में आज  सरकार की कोशिश समुद्री माल परिवहन और तटीय नौवहन विधेयक पारित  कराने की होगी।

समुद्री परिवहन विधेयक, 2025  समुद्री मार्ग से माल के परिवहन से जुड़े वाहकों यानी कैरियर्स की जिम्मेदारियों, अधिकारों और कानूनी सुरक्षा को निर्धारित करता है। इसका उद्देश्य समुद्री परिवहन कानून को और स्पष्ट बनाना है, जिससे मालिकों, आयातकों-निर्यातकों और जहाज कंपनियों के बीच विवादों का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके। यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है।

इसके अलावा कोस्टल शिपिंग विधेयक, 2025 भी उच्च सदन में विचार और पारित किए जाने के लिए सूचीबद्ध है। ये विधेयक भारत में तटीय नौवहन से संबंधित मौजूदा कानून को संशोधित करता है। इसका उद्देश्य समुद्री व्यापार और भारतीय नागरिकों के तटीय जहाजों को बढ़ावा देना है। विधेयक में स्थानीय भागीदारी को प्रोत्साहन, और सरल नियम व्यवस्था की बात की गई है। इसके साथ ही कई निजी विधेयक पेश किए जाएंगे।

Related posts