दिल्ली: बीते कई दिनों से ‘मेटा’ के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर फेसबुक यूजर्स के द्वारा एक विशेष प्रकार का पोस्ट किया जा रहा है।
सभी फेसबुक यूजर्स एक ही तरह का ‘कॉपी पेस्ट पोस्ट’ अपने-अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करते दिख रहे हैं।
लोग इसे एक गंभीर और फेसबुक पर अपने निजी डेटा की प्राइवेसी के लिए उपयोगी मानकर इसे पोस्ट कर रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि अगर आप लोग ऐसा नहीं करते है तो आपको फेसबुक को अपनी निजी डेटा के उपयोग के लिए अनुमति देने वाला माना जाएगा।
फेसबुक यूजर्स के द्वारा किए जा रहे इस ‘कॉपी पेस्ट पोस्ट’ की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि पहले भी ये मैसेज वायरल हो चुके हैं।
अगर आपको लगता है कि फेसबुक पर इस प्रकार का कॉपी पेस्ट पोस्ट डालकर आप अपने निजी डेटा के इस्तेमाल को रोक सकते हैं, तो आप एक बड़ी गलतफहमी में है। अगर आप अपने निजी डेटा और अपनी प्रोफाइल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फेसबुक पर दी गई प्राइवेसी सेटिंग में जाकर निम्न प्रकार के बदलाव करने होगें।
अगर आपके जान-पहचान में कोई व्यक्ति ऐसा पोस्ट कर रहा है तो उसे बताएं और उसके साथ इस खबर को जरुर शेयर करें, कि ऐसा ‘कॉपी पेस्ट पोस्ट’ बिना जांच पड़ताल के न करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार के ‘कॉपी पेस्ट पोस्ट’ के पीछे कई बड़े साइबर फ्रॉड करने वाले हैकर्स का हाथ होता है। जो ऐसे मैसेज के माध्यम से यह पता लगाने कि कोशिश करते हैं कि लोग इस प्रकार के मैसेज को कितना सच मानते हैं, ताकि उन्हें लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने में आसानी हो सके। अगली बार फेसबुक पर कोई भी पोस्ट करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करले।
