भारत में विदेशी पर्यटकों की तादाद में जबरदस्त बढ़ोतरी

 नई दिल्ली: भारत लगातार पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। आव्रजन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में बीते पांच साल में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है।

विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि 

साल – 2020

विदेशी पर्यटक आगमन – 27.45 लाख

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 63.37 लाख

साल – 2021

विदेशी पर्यटक आगमन – 15.27 लाख

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 70.10 लाख

साल – 2022

विदेशी पर्यटक आगमन – 64.37 लाख

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 143.30 लाख

साल – 2023

विदेशी पर्यटक आगमन – 95.21 लाख

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 188.99 लाख

साल – 2024

विदेशी पर्यटक आगमन – 99.52 लाख

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 205.69 लाख

इसके साथ ही इस अवधि के दौरान देश में पर्यटन से विदेशी मुद्रा की आय में भी वृद्धि आयी है। 

पर्यटन से प्राप्त शुल्क (करोड़ रुपये) 

साल 2020-  ₹95,738 करोड़

साल 2021-  ₹63,978 करोड़

साल 2022-  ₹1,69,917 करोड़

साल 2023-  ₹2,66,045 करोड़

साल 2024-  ₹2,93,033 करोड़

साल 2020-21 से 2023-24 के बीच देश के सकल घरेलू उत्पाद GDP में पर्यटन क्षेत्र का योगदान भी लगातार बढ़ा है।      

देश के GDP में पर्यटन क्षेत्र का योगदान 

साल              प्रतिशत

2020-21       1.50

2021-22       1.75

2022-23       5.09

2023-24       5.22 साल

2020-21 से 2023-24 के दौरान भारत में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के परिदृश्य की बात की जाये तो साल 2020-21 में 68.07 मिलियन रोजगार सृजित हुए। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 18 अगस्त 2025 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

पर्यटन क्षेत्र में रोजगार परिदृश्य 

साल 2020-21 में 68.07 मिलियन रोजगार सृजित

साल 2021-22 में 70.04 मिलियन रोजगार सृजित

साल 2022-23 में 76.17 मिलियन रोजगार सृजित

साल 2023-24 में 84.63 मिलियन रोजगार सृजित

विदेशी पर्यटकों के लिहाज से साल 2024 में शीर्ष 10 देशों की बात करें तो पहले नंबर पर है अमेरिका से 18,04,586 पर्यटक भारत आये। वहीं दूसरे नंबर पर पड़ोसी देश बांग्लादेश रहा जहां से 17,50,165, वहीं ब्रिटेन से 10,22,587, ऑस्ट्रेलिया से 5,18,205, कनाडा से 4,76,273, मलेशिया से 3,07,526, श्रीलंका से 2,81,827, जर्मनी से 2,56,348, फ्रांस से 2,06,855 और सिंगापुर से 2,05,383 पर्यटक भारत घूमने आये।

 

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts