नई दिल्ली: भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सप्ताह अल्जीरिया का दौरा करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। इस दौरान सेना प्रमुख दोनों देशों के सेनाओं के बीच मजबूत संबंध और प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक क्षमताओं के विकास पर भी जोर देंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

