भारतीय सेना ने कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने लद्दाख के कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया है। भारतीय सेना ने कोरिया गणराज्य के ह्यून वू किम और उनकी पत्नी को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। लद्दाख के जिस क्षेत्र में कोरियाई जोड़ा फंसा हुआ था वह स्थान चुनौतियों से भरा था।

जहां वो जोड़ा फंसा हुआ था, उस जगह चोटियों पर खतरनाक बर्फ ढकी हुई थी। दरअसल, 4 सितंबर को रात के लगभग 8 बजे भारतीय सेना को कोंगमारू ला दर्रे पर दो दक्षिण कोरियाई नागरिकों के फंसे होने के बारे में पता चला था। सफल बचाव के बाद, व्यक्तियों को चिकित्सा अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

 

 

Related posts