उत्तर प्रदेश: मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में बांदा पॉक्सो अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, जहाँ महज 3 माह में अदालत ने अदालती कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

चिल्ला थाने में बीते 3 जून को एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे जंगल में फेंक दिया था। मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रदीप कुमार मिश्रा की अदालत ने आज इसे दुर्लभतम अपराध मानते हुए आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

