जैस्मिन लेंबोरिया को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारत की जैस्मिन लेंबोरिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किलोग्राम भार वर्ग में जीत के लिए जैस्मिन लेंबोरिया को हार्दिक बधाई!

उनका शानदार प्रदर्शन आने वाले समय में अनगिनत खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts