अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान हादसे की जांच पर SC जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: अहमदाबाद में इस साल जून में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जाँच को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, डीजी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, डीजी सिविल एविएशन को नोटिस जारी किया है।

याचिका में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि इस रिपोर्ट में कई अहम जानकारियों को छिपाया गया है।12 जून को हुई इस दुर्घटना में कुल 265 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें यात्री, चालक दल और जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Related posts