नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 2024 में जम्मू-कश्मीर के चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान किया। इससे भारतीय लोकतंत्र विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ती ताकत को देखकर दुनिया अब भारत की ओर देख रही है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

