राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिन की यात्रा पर आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगी

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर हैं। जहां वह अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा परेड-आईएफआर देखेंगी। राष्ट्रपति शाम को विशाखापत्तनम पहुंचेंगी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनका स्वागत करेंगे। शाम को राष्ट्रपति भोज का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में कल आईएफआर 2026 में भाग लेंगी। वह विशाखापत्तनम तट पर भारत और मित्र देशों के जहाजों, पनडुब्बियों तथा विमानों के बेड़े का निरीक्षण करेंगी।

Related posts