लोकसभा में आज रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान

दिल्ली: लोकसभा में आज रेल मंत्रालय के नियंत्रण में वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर आगे की चर्चा और मतदान होगा। कल चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि सरकार अपने लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1 हजार 337 स्टेशनों में से केवल 160 स्टेशनों पर ही पुनर्विकास कार्य पूरा हुआ है। श्री अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि यात्री सुरक्षा के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही है।

वही, गणेश सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में रेलवे में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाया गया है और रेलवे नेटवर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में रेलवे का बजट जहां 63 हजार करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

उधर, राज्यसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन विनियोग विधेयक, 2026  को विचार और पारित कराने के लिए पेश कर सकती हैँ।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts