लखनऊ में हुई युवक की गला रेतकर हत्या : खुले मैदान के पास मिली लाश

लखनऊ (Lucknow) में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली। मौके से शराब और कोल्डड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही शराब के नशे में युवक की हत्या की है। पुलिस 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना चिनहट इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई।

मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है। वह टाइल्स कारीगर था। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मां ने बताया- रितेश बिना घर में बताए घूमने निकला था। पौने आठ बजे उसे फोन कर पूछा तो बोला निशातगंज में हूं। इसके बाद फोन काट दिया।

अब घटना कर्म विस्तार से पढ़िए :

चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाला रितेश सिंह टाइल्स कारीगर है। मंगलवार शाम को वह घर से बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। चिनहट के हरदासीखेड़ा स्थित मैदान में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। रितेश के गले पर गहरा घाव था और खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts