हमारे घरों में कई बार जाने-अनजाने ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिनका बुरा असर हमारी सुख-शांति और पैसों पर पड़ता है. ऐसी ही एक जरूरी चीज है घर में जूते-चप्पलों का सही जगह पर न रखा जाना. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जूतों और चप्पलों को गलत तरीके से रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी (नकारात्मक ऊर्जा) बढ़ती है. आइए जानते हैं जूतों-चप्पलों से जुड़ी उन 8 बड़ी गलतियों के बारे में, जिन्हें हमें तुरंत सुधार लेना चाहिए.
1. घर के मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल उतारना – कई लोग घर के मेन गेट पर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं. वास्तु के हिसाब से मां इसी मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करती हैं. दरवाजे पर गंदगी या जूते होने से पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर नहीं आ पाती और पैसों की तंगी होने लगती है. क्या करें: जूते-चप्पलों को हमेशा घर के बाहर बनी शू-रैक में या घर के दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम कोने में ही रखें.
2. घर में जूते-चप्पलों का उल्टा पड़ा रहना – अगर घर में कोई जूता या चप्पल उल्टा पड़ा रहता है, तो इससे घर के लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े और तनाव बढ़ता है. क्या करें: घर में कहीं भी उल्टा जूता या चप्पल दिखाई दे, तो उसे तुरंत सीधा कर दें. बच्चों को भी यह बात जरूर सिखाएं.
3. बेडरूम में जूते-चप्पल रखना बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अपने सोने के कमरे (बेडरूम) में ही जूते-चप्पल रख लेते हैं. वास्तु के अनुसार, बेडरूम में जूते रखने से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आती है . सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं. क्या करें: बेडरूम में कभी भी जूते-चप्पल न रखें. अगर रखना बहुत जरूरी हो, तो उन्हें बेड से दूर किसी ढकी हुई अलमारी में रखें.
