6.50 लाख महिलाओं को CM धामी का बड़ा तोहफा!

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश की साढ़े छह लाख से ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।सरकार के इस फैसले से खासतौर पर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें रोडवेज बसों में सफर के लिए किराए की चिंता नहीं करनी होगी।महिला सशक्तीकरण के मोर्चे पर धामी सरकार पहले भी कई योजनाएं लागू कर चुकी है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी, एकल महिला स्वरोजगार और महालक्ष्मी किट जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी तीन लाख से अधिक महिलाओं की सालाना आय एक लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
वहीं, महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा को दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की भी तैयारी है।इसके अलावा, महिलाओं की सुविधा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक हाईटेक टॉयलेट बनाने की घोषणा भी की गई है।यानी रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी के इस ऐलान से प्रदेश की लाखों बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलने के साथ ही सरकार के महिला सशक्तीकरण अभियान को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related posts