UPI AutoPay में बड़ा बदलाव, OTT, SIP और EMI का पेमेंट होगा आसान

अगर आप OTT सब्सक्रिप्शन, SIP, इंश्योरेंस प्रीमियम या लोन EMI का पेमेंट UPI AutoPay के जरिए करते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI AutoPay को पहले के मुकाबले और आसान बनाने की तैयारी कर रहा है. इस नए बदलाव के बाद यूजर्स अपने ऑटो पेमेंट मैंडेट को एक UPI ऐप से दूसरे ऐप में आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे.

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब ग्राहकों को बार-बार पुराने ऑटो पेमेंट को बंद करके नया मैंडेट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही इस बदलाव से व्यापारियों के लिए भी पेमेंट गेटवे बदलना आसान हो जाएगा.

UPI AutoPay में क्या होने वाला है बदलाव?

NPCI UPI AutoPay को इंटरऑपरेबल बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद यूजर अपने मौजूदा AutoPay मैंडेट को एक UPI ऐप से दूसरे ऐप में ट्रांसफर कर सकेंगे. OTT सब्सक्रिप्शन, SIP, बीमा प्रीमियम और लोन EMI जैसे नियमित पेमेंट को दोबारा सेट करने की जरूरत नहीं होगी.

खास बात यह है कि इससे अलग-अलग UPI ऐप्स में मौजूद अपने सभी AutoPay की जानकारी एक ही जगह देखना आसान हो जाएगा. यूजर आने वाले पेमेंट, बैंक बैलेंस और एक्टिव सब्सक्रिप्शन को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे.

ग्राहकों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

फिलहाल अगर कोई आप UPI ऐप पर AutoPay सेट करता है और बाद में दूसरा ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको कई बार पुराने ऑटो पेमेंट को कैंसिल करके नए ऐप में दोबारा नया सेटउप करना पड़ता है. ऐसे में इस नए बदलाव के लागू होने के बाद यह परेशानी खत्म हो सकती है.

UPI AutoPay में बदलाव सिर्फ ग्राहकों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि व्यापारियों को भी इसका फायदा मिलेगा. ऐसे में अगर कोई कंपनी अपना पेमेंट गेटवे बदलती है, तो उसे पुराने ग्राहकों के AutoPay मैंडेट को नए सिस्टम में शिफ्ट करने में आसानी होगी. मौजूदा ग्राहकों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कब लागू हो सकता है नया बदलाव?

NPCI ने साल 2020 में UPI AutoPay की शुरुआत की थी. जिसका खास मकसद सब्सक्रिप्शन, लोन EMI, बीमा प्रीमियम और म्यूचुअल फंड निवेश जैसे नियमित पेमेंट को ऑटोमैटिक बनाने की सुविधा देना था. जानकारी के मुताबिक, NPCI इस नए फ्यूचर की घोषणा मुंबई में होबे वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कर सकता है.

Related posts