यूपी ATS ने धर्मांतरण के सरगना छांगुर के सहयोगी राजेश उपाध्याय को किया गिरफ्तार

लखनऊ:- अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन (Chhangur Baba) के सहयोगी जनपद न्यायालय में सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में पेशकार रहे राजेश उपाध्याय को एटीएस (UP ATS) ने गिरफ्तार किया है। एटीएस बलरामपुर पहुंची और छांगुर के करीबी न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की जांच की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश उपाध्याय छांगुर बाबा के इशारे पर कोर्ट में केस मैनेज करने व विरोधियों को फंसाने के लिए एफआईआर (FIR) के आदेश कोर्ट से जारी करवाने में साथ देता था। छांगुर बाबा ने राजेश उपाध्याय की पत्नी को पुणे की प्रापर्टी में हिस्सेदारी दे रखी थी, जिसका एटीएस की जांच में खुलासा हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts