ओडिशा: पुरी में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में इलाज जारी

दिल्ली: ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक नाबालिग लड़की को आग के हवाले कर दिया। घटना में लड़की 70 प्रतिशत से अधिक जल गई, जिसके बाद उसे पहले एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया गया, जहां अब उसका इलाज जारी है। पीड़िता के साथ एक समर्पित मेडिकल टीम और उसके परिजन भी सफर में मौजूद थे।

इस घटना को लेकर ओडिशा सरकार पूरी तरह सतर्क है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि पीड़िता को उत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और राज्य सरकार उसकी हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने लड़की के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts