उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बुधवार (15 अप्रैल) को मोती महल रेस्टोरेंट के थर्ड फ्लोर पर एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लपटें इतनी तेज थीं की दूसरे फ्लोर पर चल रहे बैंक्वेट हाल में रखा फर्नीचर का सामान जल गया।
कूड़े की ढेर की में लग गई आग –
आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास विवेक प्लाजा (प्लॉट नंबर K-17) के थर्ड फ्लोर पर संचालित मोती महल रेस्टोरेंट के बैंकवेट हॉल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बाहर कूड़े के ढेर में आग लग थी। जिससे बाहर लगे एसी में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। एसी के आउटर यूनिट से उठी चिंगारी ने आग को तेजी से फैलाया। जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के किचन के पास से हुई। हालांकि मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कुल पांच फायर टैंकरों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ।
