नई दिल्ली: अफगानिस्तान में एक बार फिर गुरुवार को भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 थी। यह ताजा भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंपों की एक सीरीज के कुछ ही दिनों बाद आया है।
उस भूकंप में 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं, 3,600 से अधिक घायल हुए थे। भूकंप प्रभावित प्रांतों में बचाव अभियान जारी है। वहीं, भूकंप के कारण पूरे के पूरे गांव तबाह हो चुके हैं। इस वजह से हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। बता दें कि 31 अगस्त को आए भूकंप से अफगानिस्तान में भी काफी तबाही मची थी।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, यह 6.0 तीव्रता का भूकंप 31 अगस्त की रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर, आठ किलोमीटर की गहराई पर आया था। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मरने वालों की संख्या कम से कम 800 हो गई है और 2,500 से ज्यादा घायल हुए हैं। ज्यादातर हताहत कुनार में हुए हैं।
