खून से सनी मिली महिला की लाश: सिर पर गहरी चोट के निशान, हाथ भी बंधे हुए मिले : लोगो ने पहचाने से किया इनकार, लखनऊ का यह मामला।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के काकोरी में गुरुवार सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिली। लाश के हाथ बंधे हुए हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। लाश पर एक कपड़ा डाला हुआ है जिस पर खून ही खून है। गांववालों ने डेडबॉडी को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है।

डेडबॉडी मदारपुर-पुरैना मार्ग पर मदापुर गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मैदान में पड़ी थी। सुबह जब लोग उधर से निकले तो नजर पड़ी। इसकी सूचना फैलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 30-32 साल थी। उसने नाइट वियर पहन रखे थे।

शरीर और सिर पर चोट, कपड़े अस्त व्यस्त –

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। घटनास्थल के आसपास महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में बिखरे मिले, जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य जुटाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts