रैपर बादशाह का हरियाणा के बाद यूपी में भी विरोध शुरू

रैपर बादशाह के हालिया रिलीज हरियाणवी ट्रैक सांग ‘टटीरी’ को लेकर उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. अब उत्तर प्रदेश में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा है. अपर्णा यादव ने प्रदेश में बादशाह के सभी स्टेज शो रोकने की मांग की है. इसके साथ ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की भी बात कही है. अपर्णा का कहना है कि गाने के बोल और शब्द बेहद द्विअर्थी और अश्लील हैं, जो समाज और युवाओं पर बुरा असर डाल रहे हैं.

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, “हरियाणा के गायक बादशाह की एक एल्बम है टेटीरी जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया है और स्कूल की छात्राओं का अशोभनीय प्रदर्शन उसमें किया गया है. उसमें जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया है वो बहुत ही असंवेदनशील है और बहुत अपमानजनक है. सामग्री में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राएं है. जिन्हें अनुचित ढंग से प्रदर्शित किया गया है… ऐसे कई सारे मामले सामने आ चुके है. जिसमें लोगों ने ऐसी फिल्में देखीं जिसमें महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था और लोग उसी प्रकार का घटनाक्रम समाज में करने लगे… मैं मुख्यमंत्री से प्रार्थना करती हूं कि वे पूरे उत्तर प्रदेश में इस बादशाह पर ब्लैंकेट बैन लगाने का काम करें. हालांकि इस गाने के बाद मामला हरियाणा के महिला आयोग पहुंचा जिसके बाद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हुआ है . एक वीडियो जारी किया है और माफी मांगी है.बादशाह के टटीरी गाने का विवाद हरियाणा से शुरू हुआ. हरियाणा में भी इसका विरोध हो रहा है. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है. FIR भी दर्ज हो गई और गाने को YouTube से हटाया गया.

बादशाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोग टिप्पणी कर आलोचना कर रहे हैं. बादशाह अपने गाने के लिए माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके यह विवाद अभी थमते नजर नहीं आ रहा.

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts