CM योगी की मां पर विवादित बयान देने वाले मौलाना पर FIR

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी मामले को लेकर मचे बवाल के बीच बड़ी खबर सामने आई है. विवादित बयान देने वाले मौलाना सलीम के खिलाफ बलरामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर हुई, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में 83 थानों में भी मौलाना के खिलाफ शिकायतें दी गई हैं. हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित विवादित टिप्पणी कर दी थी. वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों और लोगों ने इसे मुख्यमंत्री की मां का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया.वायरल वीडियो के बाद यह मुद्दा तेजी से चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.

विवाद बढ़ने के बाद राजधानी लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. शहर के हजरतगंज इलाके में कई स्थानों पर विरोध स्वरूप होर्डिंग लगाए गए, जिनमें लिखा था कि “योगी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज”. कुछ पोस्टरों में मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई. 7 मार्च को अटल चौक पर युवाओं ने एकत्र होकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और उनका पुतला भी फूंका गया. प्रदर्शनकारी प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts