नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अमेरिका में जी7 क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टर्स मीटिंग में शामिल हुए। बैठक में महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को कैसे लचीला बनाएं, कैसे अच्छी गुणवत्ता के खनिज सबको मिले…इस पर चर्चा हुई।
इस दौरान कई देशों ने अपने अनुभव साझा किए और आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने के अपने कदमों की जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। भारत की विनिर्माण क्षमताओं और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की मजबूती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...