उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। नौशहरा नरद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने इन घुसपैठियों को ढेर कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए, अभियान जारी है।

भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

इस सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा- सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

सोर्स- एक्स (Chinar Corps🍁 – Indian Army) 

 

 

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts