श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जना बालवेगया ने सत्तारूढ़ यूनाइटेड नेशनल पार्टी के साथ एक संयुक्त राजनीतिक कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया

दिल्ली: श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जना बालवेगया ने सत्तारूढ़ यूनाइटेड नेशनल पार्टी के साथ एक संयुक्त राजनीतिक कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। समागी जना बालवेगया की कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया, जिसे पार्टी पदाधिकारियों ने एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा कि कार्यसमिति और प्रबंधन समितियाँ दोनों दलों की विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, देश की चुनौतियों का व्यावहारिक और लोकतांत्रिक समाधान प्रस्तुत करने के उद्देश्य से एक साझा नीतिगत ढांचे पर मिलकर काम…

Read More

भारतीय सेना: रुद्र ब्रिगेड ने उत्तरी सिक्किम में ऑपरेशनल तैयारी का किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: भारतीय सेना की पूर्वी कमान के तहत तैनात रुद्र ब्रिगेड ने उत्तरी सिक्किम के दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में शानदार ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन किया है। इस ब्रिगेड ने एक इंटीग्रेटेड ऑल-आर्म्स फॉर्मेशन के रूप में कार्य करते हुए अपने युद्ध कौशल, समन्वय और आधुनिक सैन्य रणनीतियों का परिचय दिया। यह प्रदर्शन न केवल सेना की मौजूदा ताकत को दर्शाता है, बल्कि भारतीय सेना के परिवर्तनशील और तकनीकी रूप से उन्नत होते स्वरूप की दिशा में एक और ठोस कदम भी है।

Read More

उत्तराखंड: शीतकाल के लिए आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले में पवित्र सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर 2 बजे शीतकाल के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिए जाएँगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने इस अवसर के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुखमनी साहिब के पाठ के साथ शुरू होगी। इसके बाद वर्ष की अंतिम अरदास होगी। इसके बाद यह तीर्थस्थल शीतकाल के लिए बंद हो जाएगा।

Read More

शिरीष चंद्र मुर्मु ने किया भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण

दिल्ली: श्री शिरीष चंद्र मुर्मु ने तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस पद पर पदोन्नत होने से पहले वे रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में, श्री शिरीष चंद्र मुर्मु संचार विभाग, सरकारी तथा बैंक लेखा विभाग और विनियमन तथा प्रवर्तन विभाग का कार्यभार संभालेंगे।

Read More

अयोध्या में भीषण विस्फोट से ढहा मकान, मलबे में दबकर घर के 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने अफसरों को किया ऐक्टिव

लखनऊ: अयोध्या में एक धमाके से मकान गिर गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसे की वजह पटाखा है या गैस सिलेंडर।  तेज धमाके के साथ वृहस्पतिवार रात 7.30 बजे मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। पटाखा और रसोई गैस सिलिंडर से…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। मतदाता परिचय-पत्र के अलावा अब आप 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों की सूची में, आधार कार्ड,…

Read More

सीएम योगी ने गोरखपुर में की बड़ी बैठक

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर में एक बड़ी बैठक की…देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों के DM, SP, DIG, IG रेंज और ADG जोन के साथ समीक्षा बैठक की….इस दौरान बीते दिनों हुई घटनाओं और आगामी त्योहारों के संबंध में कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।

Read More

लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल, सभी प्रतिबंध हटाए गए

नई दिल्ली: लद्दाख में अब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा लगाए गए सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं, और इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। स्कूल और कॉलेजों में नियमित तौर पर पढ़ाई शुरू हो गई है। बीते महीने 24 सितंबर को लेह में हुई एक अप्रिय घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कुछ पाबंदियां लागू की थीं। गुरुवार को लेह में मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में शांति बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना…

Read More

वोकल फॉर लोकल के संकल्प को करें साकार, इस दिवाली घर लाये हस्तनिर्मित दीये

लखनऊ: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुक्ति फाउंडेशन ने इस बार दीपावली में  मिशन उजाला-हर घर रौशन अभियान के तहत  वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मिशन शक्ति की वंचित वर्ग की महिलाएँ, मिशन ध्रुव के छात्र- छात्राओं और क्षेत्रीय कुम्हारों के साथ मिलकर प्रेम और परिश्रम से हस्तनिर्मित दीये तैयार किए हैं। संस्था ने सर्व समाज से अपील की है कि आपका छोटा-सा सहयोग इन वंचित वर्ग के परिवारों के घरों में भी दीपावली की खुशियां लेकर…

Read More

पराली प्रबंधन पर शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव की संयुक्त बैठक

नई दिल्ली: पराली प्रबंधन को लेकर आज नई दिल्ली, कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की संयुक्त रूप से अहम बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा वर्चुअली शामिल रहें। बैठक में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सक्रिय कदम…

Read More