वोकल फॉर लोकल के संकल्प को करें साकार, इस दिवाली घर लाये हस्तनिर्मित दीये

लखनऊ: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुक्ति फाउंडेशन ने इस बार दीपावली में  मिशन उजाला-हर घर रौशन अभियान के तहत  वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मिशन शक्ति की वंचित वर्ग की महिलाएँ, मिशन ध्रुव के छात्र- छात्राओं और क्षेत्रीय कुम्हारों के साथ मिलकर प्रेम और परिश्रम से हस्तनिर्मित दीये तैयार किए हैं।

संस्था ने सर्व समाज से अपील की है कि आपका छोटा-सा सहयोग इन वंचित वर्ग के परिवारों के घरों में भी दीपावली की खुशियां लेकर आएगा, उनके जीवन में उम्मीद और उजाला भर देगा, साथ ही भारतीय परंपराओं एवं मूल्यों की रक्षा होगी और क्षेत्रीय कुम्हारों के लिए रोजगार सृजन होगा। आइए, इस दीपावली अपने घर की सजावट के लिए इन प्रेम से बने दियों का प्रयोग कर समाज में खुशियां बिखेरें और साथ मिलकर अंधकार नहीं, उजाला फैलाएँ।

‘इस दीपावली वोकल फॉर लोकल बनें’

मिशन शक्ति की महिलाएँ, मिशन ध्रुव के छात्र और हमारे कुम्हार भाई-बहनों द्वारा प्रेम से बने हस्तनिर्मित दीये ही घर लाएँ।

सहयोग (मूल्य : ₹125/-)

प्रफुल कुमार वर्मा – अध्यक्ष ( मुक्ति फाउंडेशन)

सम्पर्क सूत्र:- +91 93050 24387

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts