राजनाथ सिंह आज राष्ट्रीय सम्मेलन मंथन 2025 का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंथन 2025 का उद्घाटन करेंगे। रक्षा संपदा महानिदेशालय इस सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है जिसका विषय है- विकसित भारत @2047 के लिए रणनीतिक कार्य योजना। यह सम्मेलन रक्षा भूमि प्रबंधन की पुनर्कल्पना, उन्नत डिजिटल उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने तथा शासन के ढाँचे और स्थिरता को सुदृढ़ करने में रक्षा संपदा विभाग की उभरती भूमिका पर केंद्रित होगा। इस सम्मेलन में रक्षा क्षेत्र में भूमि प्रबंधन के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ…

Read More

DU छात्रसंघ चुनाव: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, CCTV और ड्रोन से हो रही निगरानी

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। छात्र संगठनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और राजधानी का माहौल चुनावी रंग में रंगा हुआ है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने डूसू चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। आज विश्वविद्यालय परिसर में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस होंगे। साथ ही, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन भी…

Read More

आज DU छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग, 19 सितंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) का चुनाव होने जा रहा है। डूसू चुनाव अक्सर दिल्ली और उसके बाहर युवा राजनीति की दिशा तय करते हैं। डूसू चुनाव ने केंद्र की राजनीति में भी कई दिग्गज नेता दिए हैं। देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक माने जाने वाले इस चुनाव में 2.75 लाख से ज्यादा छात्र मतदान करेंगे। इसके नतीजे तय करेंगे कि आगामी वर्ष के लिए छात्रसंघ का नेतृत्व कौन करेगा। वोटिंग दो पालियों में होगी। दिन की कक्षाओं के लिए सुबह 8:30 बजे…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव: आज अमित शाह करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री आज पार्टी नेताओं के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। गृह मंत्री रोहतास के डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में होने वाली क्षेत्रीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। वहीं गृह मंत्री शाहाबाद, मगध, पटना, मुंगेर, नालंदा और बेगूसराय…

Read More

उत्तराखंड : जिला प्रशासन देहरादून ने एयरलिफ्ट कर पहुंचाया राशन

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन देहरादून ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मसूरी क्षेत्र के फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला और क्यारा समेत आसपास के गांवों का सड़क संपर्क कटने से ग्रामीणों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त कर जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की निगरानी में प्रशासन ने करीब 700 किलो राशन, जिसमें दाल, चावल, आटा, नमक और चीनी जैसी जरूरी सामग्री…

Read More

उत्तराखंड : चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटा, हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड: चमोली जिले में प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली से सूचना प्राप्त हुई कि नगर पंचायत नंदानगर के कुन्तरी लगाफाली, कुन्तरी लगा सरपाणी व धूर्मा वार्ड में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में 27-30 भवनों/गौशाला के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक श्री जगमोहन के नेतृत्व में टीम घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुई। मार्ग अवरुद्ध होने व क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के कारण टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF टीम लगभग 08 किमी…

Read More

बलरामपुर में तीन दिन की बारिश से तराई क्षेत्र में बाढ़, आधा दर्जन गांवों में पानी भरने से फसलें और आवागमन प्रभावित

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर और भारत-नेपाल सीमावर्ती पहाड़ियों में तीन दिन से जारी भारी वर्षा से पहाड़ी नाले उफान पर हैं, जिससे तराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिले के लगभग आधा दर्जन गांवों के घरों में पानी भर गया है और खेतों की फसलें भी बाढ़ में डूब गई हैं। हरिहरगंज-लालिया मार्ग पर पानी आने से आवागमन प्रभावित हुआ है। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा…

Read More

दिशा पटानी के घर फायरिंग कांड का खुलासा, यूपी एसटीएफ मुठभेड़ में गैंगस्टर रविन्द्र- अरुण ढेर

उत्तर प्रदेश: 12 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 3:45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और क्राइम रिकॉर्ड्स के आधार पर बदमाशों की पहचान रविन्द्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में की। दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे। 17 सितंबर को यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम ने…

Read More

हमीरपुर जेल में विचाराधीन बंदी की मौत, जेलर समेत सात अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👁️: 1202 लखनऊ: यूपी के हमीरपुर में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी अनिल कुमार द्विवेदी की मौत के मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय पुलिस ने परिजनों को अनिल कुमार की मौत की सूचना दी। खबर सुनते ही परिजन कारागार के बाहर हंगामा करने लगे और दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया, जब तक जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति की मौत जेल के अंदर…

Read More

लखनऊ में सेवा पखवाड़े के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सफाई

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी आज से पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए उनके साथ बीजेपी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे. यह सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक यानी 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Read More