उत्तर प्रदेश: जौनपुर जिले में जन्माष्टमी के अवसर पर बदलापुर कोतवाली परिसर में आयोजित डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में अशोभनीय और अश्लील गीतों पर नृत्य किया गया था, जो विवाद का कारण बना। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी के रंगारंग कार्यक्रम में यह अनुचित डांस…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
लखनऊ में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले अधिवक्ता परमानंद गुप्ता को आजीवन कारावास व भारी जुर्माना
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में फर्जी तरीके से एससी/एसटी एक्ट और रेप जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज करवाने के मामले में दोषी पाए गए अधिवक्ता परमानंद गुप्ता को विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय ने आरोपी को विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है और इस आदेश की कॉपी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद को भेजने का निर्देश दिया है। अभियोजन पक्ष के विशेष लोक…
Read Moreउप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए सी.पी. राधाकृष्णन का नामांकन आज
दिल्ली: उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन आज नामांकन दाखिल करेंगे। कल एनडीए संसदीय दल की नई दिल्ली में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं से राधाकृष्णन का परिचय कराया और उन्हें बधाई दी। बैठक के बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों के सांसदों से राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है। इस बीच, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन…
Read Moreइजराइल के जमीनी हमले के डर से पलायन कर रहे हजारों फलस्तीनी
नई दिल्ली: इजराइल की ओर से जमीनी हमले के डर से हजारों फलस्तीनी पूर्वी इलाकों से पलायन कर रहे हैं। फलस्तीनी गाजा सिटी के पूर्वी इलाकों में अपने घरों को छोड़कर तबाह हुए इलाके के पश्चिम और दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। बेत लाहिया में फलस्तीनी आश्रय प्रबंधक अहमद महेसेन ने कहा कि हाल के दिनों में 995 परिवार इस क्षेत्र को छोड़कर दक्षिण की ओर चले गए हैं। इजराइली सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने कहा है कि सेना गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा सिटी पर…
Read Moreभारत में विदेशी पर्यटकों की तादाद में जबरदस्त बढ़ोतरी
नई दिल्ली: भारत लगातार पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। आव्रजन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में बीते पांच साल में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि साल – 2020 विदेशी पर्यटक आगमन – 27.45 लाख अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 63.37 लाख साल – 2021 विदेशी पर्यटक आगमन – 15.27 लाख अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 70.10 लाख साल – 2022 विदेशी पर्यटक आगमन – 64.37 लाख अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 143.30 लाख साल – 2023 विदेशी पर्यटक…
Read Moreइस वर्ष 3 अक्टूबर को विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Delhi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इस वर्ष 3 अक्टूबर को विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देना है और यह 18 अक्टूबर तक चलेगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान के दौरान हजारों वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारी गाँवों का दौरा करेंगे और किसानों से बातचीत करके उन्हें…
Read Moreहमास ने दिया इजराइल को 60 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव
नई दिल्ली: गाजा पर संपूर्ण कब्जे की तैयारी कर रहे इजराइल के दबाव का असर दिखने लगा है। फिलिस्तीन में आंदोलन का झंडा बुलंद करने वाले हमास ने इजराइल को 60 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है। साथ ही उसने आधे बंधकों को भी रिहा करने की बात कही है। बदले में इजराइल को भी जेलों में बंद कुछ फिलिस्तीनी छोड़ने होंगे। इजराइली मीडिया ने हमास का प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है, लेकिन इजराइल की तरफ से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की…
Read Moreराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नई दिल्ली में 24वें दौर की वार्ता की
Delhi: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज नई दिल्ली में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वें दौर की वार्ता की। अजीत डोभाल ने कहा कि पिछले नौ महीनों में सीमा पर स्थिति में सुधार हुआ है और स्थिति शांतिपूर्ण और स्थिर बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत रहे हैं। अजीत डोभाल ने आशा व्यक्त की कि 24वीं विशेष प्रतिनिधि संवाद की वार्ता भी सफल होगी। उन्होंने कहा…
Read Moreपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बाढ़ से भीषण तबाही, 341 से ज्यादा की मौत
नई दिल्ली: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से अब तक 341 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अकेले बुनेर जिले में 200 से अधिक मौतें हुई हैं। इस आपदा ने लोगों के मन में ऐसा डर पैदा कर दिया है कि वे अपने तबाह हो चुके घरों में वापस जाने से भी कतरा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
नई दिल्ली: इंडी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया। बी. सुदर्शन रेड्डी अपना नामांकन 21 अगस्त को दाखिल करेंगे, उनका मुकाबला एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। 1993 में बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त किए गए। इसके बाद 2005 में वे गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।
Read More