लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13-15 अगस्त 2025 का शुभारंभ किया। लखनऊ में कालिदास मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता का यह भाव, प्रगाढ़ता के साथ हर जन तक, हर घर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा यह तिरंगा यात्रा भारत माता, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

राजस्थान: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, 10 लोगों की मौत

दिल्ली: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 10 लोगों की जान चली गई। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हए हैं। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है जबकि 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल…

Read More

भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ रहा है और अपने डिजिटल भविष्य को सशक्त बनाने के लिए एक मज़बूत तंत्र का निर्माण कर रहा है: प्रधानमंत्री

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और अपने डिजिटल भविष्य को सशक्त बनाने तथा वैश्विक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंज़ूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय से विनिर्माण क्षमता में वृद्धि होगी, उच्‍च कौशल आधारित रोज़गार सृजित होंगे और भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख निर्यातक के…

Read More

कन्नौज जिले में गंगा और काली नदी कई दिन से उफान पर, प्रशासन की कड़ी नजर

लखनऊ: कन्नौज जिले में गंगा और काली नदी कई दिन से उफान पर हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कासिमपुर सहित आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होनें कहा कि अभी जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ आपदा राहत बचाव कार्य की टीमें बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में तैनात कर दी गयी हैं। उन्होनें कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार का नाम, पता…

Read More

उज्जैन में स्थापित होगा क्रिस्प का पहला संभागीय केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिस्प के 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए जारी वीडियो संदेश में कहा कि सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) के केन्द्रों का विस्तार संभाग स्तर तक किया जाएगा। प्रदेश में औद्योगिक और निवेश गतिविधियों के विस्तार के परिणाम स्वरूप कुशल श्रमिकों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके दृष्टिगत प्रदेश में कौशल उन्नयन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रिस्प के केन्द्रों की संभाग स्तर पर स्थापना से प्रदेश के युवाओं को लाभ होगा। यह पहल प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली में भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का तीसरा दौर आज, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Delhi: नई दिल्ली में आज भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक का तीसरा दौर होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल इस सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग और विदेश मंत्री जोसेफिन तियो सहित वहां के कई मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे। यह मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक भारत-सिंगापुर के बीच सहयोग का नया एजेंडा निर्धारित करने का एक अनूठा तंत्र है। यह भी कहा गया है कि भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी…

Read More

गृह मंत्रालय ने ओसीआई नियम किए सख्त

Delhi: गृह मंत्रालय ने विदेश में रहनेवाले भारतीय नागरिकों (ओसीआई) से संबंधित नियम कड़े कर दिये हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को दो वर्ष या उससे अधिक की कैद की सजा सुनाई जाती है, या उसके विरुद्ध सात वर्ष या उससे अधिक की कैद की सजा वाले अपराध के लिए आरोप-पत्र दायर किया जाता है तो उसका ओसीआई पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। ओसीआई कार्ड विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्तियों और उनके जीवनसाथी को बहु-प्रवेश, बहुउद्देश्यीय आजीवन वीज़ा के साथ-साथ कुछ आर्थिक और…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बसंत कुंज तक वन-बी चरण को मंजूरी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ मेट्रो के चारबाग से बसंत कुंज तक वन-बी चरण को मंजूरी दे दी गई। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना पर पांच हजार आठ सौ एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल बारह स्टेशन तैयार किये जायेंगे और यह काम पांच वर्षों में पूरा हो जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह स्वीकृति…

Read More

ट्रंप ने चीन के साथ टैरिफ की डेडलाइन 90 दिन के लिए बढ़ाई

 नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला टैरिफ संघर्ष विराम खत्म होने से ठीक पहले आया। बीजिंग और वाशिंगटन के बीच टैरिफ संघर्ष विराम 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था। अमेरिका और चीन के बीच स्टॉकहोम में पिछले महीने हुई बातचीत के बाद यह संकेत मिलने लगे थे कि टैरिफ डेडलाइन बढ़ सकती है। यदि यह समय सीमा नहीं बढ़ाई जाती तो अमेरिकी टैरिफ चीन से आने वाले सामानों…

Read More

उत्तरकाशी: धराली में बारिश ने बढ़ाई आफत, भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा

नई दिल्ली: उत्तरकाशी के धराली में तबाही के बावजूद आफत अभी तक कम नहीं हुई है। लगातार हो रही बारिश ने भी स्थानीय लोगों और बचाव कार्य में जुटे लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। देर शाम से हो रही भारी बारिश के चलते भागीरथी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हर्षिल बाजार को खाली करा लिया है। होटलों में ठहरी रेस्क्यू टीमों और मीडिया के लोगों को अन्य जगहों पर शिफ्ट कराया गया है। वहीं…

Read More