Uttar Pradesh: नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने इंस्टाग्राम रील्स देखकर ATM से पैसे चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 13 डेबिट कार्ड, 3 मॉस्टर चाबियां, दो फाइबर प्लेट और 46 हजार रुपये बरामद किए हैं। बदमाश बिना गार्ड वाले ATM को निशाना बनाते थे। ये लोग मशीन के नीचे फाइबर प्लेट लगा देते थे, जिससे ट्रांजेक्शन रुक जाता और ग्राहक पैसे लिए बिना लौट जाते। बाद में आरोपी ATM से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार को देहरादून में निर्वाचन गतिविधियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसरों की तैनाती प्रक्रिया जल्द सम्पादित की जाए। 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथों एवं 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए नए बूथों का ससमय पुर्ननिर्धारण कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा नियमित रुप से दिए जाने…
Read Moreबेतिया पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
बिहार: पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के एक शातिर अपराधी अजीत कुमार, जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी है और जिस पर ₹20,000 का इनाम घोषित था, सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक चोरी का ई-रिक्शा और उसमें प्रयुक्त चार बैटरियाँ भी बरामद की गई हैं। इस संबंध में बेतिया एसडीपीओ विवेक दीप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल के दिनों में बेतिया पुलिस जिला क्षेत्र में…
Read Moreजनगणना 2027 की तैयारियां पिछले महीने जारी गजट अधिसूचना के साथ शुरू
दिल्ली: सरकार ने कहा है कि वर्ष 2027 की जनगणना की तैयारी 16 जून को राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही शुरू हो गई है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में आज गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि इस संबंध में 3 और 4 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में जनगणना संचालन निदेशकों, जनगणना संचालन निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और महापंजीयक तथा जनगणना आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में आगामी जनगणना की रूपरेखा और उससे संबंधित…
Read Moreबांग्लादेश विमान दुर्घटना में भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया
दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश विमान दुर्घटना में पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाका में हुए विमान हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और सहायता का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत से बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम जल्द ही ढाका विमान दुर्घटना के पीड़ितों का इलाज करने के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता भी भेजी जाएगी। डॉक्टरों और नर्सों की यह टीम मरीजों की स्थिति का आकलन करेगी और…
Read Moreभोपाल: अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में पुख्ता सूचना-तंत्र की व्यवस्था हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में जान-माल की हानि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सूचना-तंत्र की पुख्ता व्यवस्था की जाए। राज्य शासन जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। बाढ़ उन्मुख नदियों के लेवल पर लगातार निगरानी रखी जाए, बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का पूर्व आंकलन कर राहत कैम्प की तैयारी रखें। आवश्यकता होने पर राहत शिविर लगाकर आवास और भोजन उपलब्ध कराया जाए। इन कार्यों में आवश्यकता होने पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया…
Read Moreराष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना ही जीवन जीने का सर्वोत्तम तरीका है: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मगंलवार को कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने यह बात आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में 2018-2021 के लिए 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एंड गाइड पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के 16 स्काउट्स, गाइड, रोवर्स और रेंजर्स को उनके अनुशासन सामाजिक सेवा, नेतृत्व और अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने…
Read Moreअपाचे हेलीकॉप्टरों के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी : रक्षा मंत्री
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये उन्नत हेलीकॉप्टर सेना विमानन विंग की, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में परिचालन क्षमता को बढ़ाएँगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला यह एक गौरवशाली क्षण है।
Read Moreमध्यप्रदेश में कर मुक्त होगी फिल्म तन्वी द ग्रेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” कर मुक्त होगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसी सार्थक फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर के साथ मंगलवार की रात्रि भोपाल में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” का विशेष प्रदर्शन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म सिने प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म का विषय चयन, कलाकारों का अभिनय, गीत संगीत, सभी दर्शकों का दिल जीतने योग्य रहा। यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं और हमारे तानेबाने…
Read Moreछुट्टा गोवंश के भरण-पोषण हेतु 02 अरब 50 करोड़ रूपये स्वीकृत
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के छुट्टा गोवंश के भरण-पोषण हेतु 02 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। द्वितीय किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का व्यय अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु किया जायेगा। आवंटित धनराशि का उपयोग अधिकतम 50/-रूपये प्रतिदिन प्रति गोवंश की दर से किया जायेगा। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अस्थाई गोवंश आश्रय के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए…
Read More