300 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान का ईंधन हुआ कम, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Lucknow News:- 300 यात्रियों को लंदन से दिल्ली लेकर जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन का ईधन कम होने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर बीते बृहस्पतिवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन में सवार यात्रियों को जब दिल्ली की जगह लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली तो वह घबरा उठे। लंदन से दिल्ली पहुंचने से पहले पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और ईंधन कम होने की स्थिति को स्पष्ट किया। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की…

Read More

लखनऊ में 10 करोड रुपए की लागत से बनेगी फ्लावर वैली, एलडीए उपाध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण

Lucknow News:- लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास 10 करोड़ रूपये की लागत से फ्लावर वैली बनाएगा। लगभग पांच एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली फ्लावर वैली में फूलदार पेड़-पौधों के साथ वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप, मून गेट, फ्लोटिंग आईलैंड ब्रिज होंगे। एलडीए (LDA) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना का काम शुरू कराने के निर्देश दिये है। फ्लावर वैली में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाये जाएंगे, जिनमें हर मौसम में फूल खिलेंगे। यहां वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप,…

Read More

Breaking News:-भूकंप के झटके से हिला दिल्ली और हरियाणा

Breaking News:- दिल्ली एनसीआर से लेकर हरियाणा तक शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर खली और सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मैग्नीट्यूड थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

Read More

केरल की निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर…

Nimisha Priya News:- यमन (Yaman) की राजधानी सना में 16 जुलाई 2025 को केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया ( Nimisha Priya) को फांसी की सजा दी जाएगी। निमिषा को 2017 में यमन के एक नागरिक तालाल अब्दो महदी (Talal Abdo Mahdi) की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। 2011 में निमिषा प्रिया 1 नर्स के तौर पर यमन में काम करने के लिए गई थी, वही उन्होंने यमन के एक नागरिक तालाल अब्दो महदी के साथ क्लिनिक शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

15वाँ श्रावणोत्सव:-30 दिवसीय अखंड ओम नमः शिवाय संकीर्तन जप महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Lucknow News:- मलिहाबाद की ग्राम पंचायत ससपन अटेर में स्थित प्राचीन मां बाराही देवी मंदिर परिसर में 15वाँ श्रावणोत्सव 30 दिवसीय अखंड ओम नमः शिवाय संकीर्तन जप महायज्ञ का 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार से शुभारंभ हो गया है, जिसका समापन व पूर्णाहुति 10 अगस्त 2025 दिन रविवार को होगी। मंदिर के अध्यक्ष आचार्य नीलकमल पाण्डेय उर्फ़ ‘निलू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 14 वर्षों से यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है और इस वर्ष को मिलाकर इस धार्मिक अनुष्ठान को 15 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। आपको बता…

Read More

महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, मरणासन्न हालत में हाथ पैर बांधकर झाड़ियो में फेंका

Lucknow News:- दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार को आम्रपाली योजना के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला को हाथ पैर बंधे हुए मरणासन्न हालत में झाड़ियो में पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला से पूछताछ और जांच में यह सामने आया कि जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़ित महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तथा उसके हाथ पैर बांधकर झाड़ियां में फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता…

Read More

Sawan 2025: श्रावण मास का आज पहला दिन, प्रतिदिन इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

shiva

Sawan 2025:- आज 11 जुलाई 2025 को श्रावण माह का प्रथम दिन है। सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व होता है और इसका आरंभ आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हो रहा है। श्रावण मास का समापन 9 अगस्त 2025 पूर्णिमा तिथि को होगा। श्रावण मास का ये पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय होता है। इस पूरे महीने शिव भक्तों द्वारा अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सोमवार और मंगला व्रत रखा जाता है तथा विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रावण मास में…

Read More