Blog

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे लंबा कार्यकाल, स्थापित हुआ नया कीर्तिमान

सीएम योगी ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने झंडा फहराने का भी रचा नया कीर्तिमान उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड   उत्तर प्रदेश:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।…

Read More

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: संघर्षविराम पर दोनों देश सहमत

दिल्ली: थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा विवाद को लेकर जारी हिंसक झड़पों को रोकने के लिए सोमवार आधी रात से प्रभावी संघर्षविराम पर सहमति जता दी है। यह फैसला दोनों देशों के नेताओं के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसकी मेजबानी मलेशिया के प्रधानमंत्री और ASEAN के मौजूदा अध्यक्ष अनवर इब्राहिम ने की। यह संघर्षविराम बीते पांच दिनों से चल रही झड़पों को समाप्त करने के उद्देश्य से किया गया है, जो पिछले एक दशक में सबसे भीषण माना जा रहा है। सीमा…

Read More

भोपाल: विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

Madhya Pradesh: आज विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।  

Read More

शाहजहांपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़ दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर भोले-भाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में लखीमपुर की किरन जोसुआ, उसके पति पदमनाभन उर्फ पास्टर जोसुआ (निवासी कोयंबटूर, तमिलनाडु) और निगोही के असनीत राठौर उर्फ अरानीत मसीह शामिल हैं। आरोप है ये लोग स्थानीय स्तर पर प्रार्थना सभाएं आयोजित कर धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार,…

Read More

उत्तराखंड में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना

Delhi : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल छाये हुए हैं और रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इसी तरह की स्थिति राज्‍य के अन्‍य जिलों में भी है। इस बीच देहरादून के मौसम विज्ञान केन्‍द्र ने आज के लिए नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, टिहरी, पौडी, पिथौरागढ में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्‍य में दो अगस्‍त तक बारिश होने की संभावना है। राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में अगले कुछ दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने के आसार हैं।…

Read More

हापुड़ में 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर

Uttar Pradesh: जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस, यूपी एसटीएफ और एसटीएफ बिहार के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश डबलू यादव मुठभेड़ में मारा गया। यह इनामी अपराधी बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था और उस पर हत्या सहित करीब 24 गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में डबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में आगे की…

Read More

उत्तराखंड : टिहरी जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ’’टिहरी और श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद’’ गंगा का बहाव और भी तेज हो गया है। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साई घाट, जानकी सेतु, राम झूला, भरत घाट, हनुमान घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर ’’जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर तैनात किया गया है’’। एसएसपी टिहरी के निर्देश पर ’’मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सभी घाटों पर…

Read More

प्रधानमंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में दी जानकारी, हर संभव मदद का मिला आश्वासन

Delhi: हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए व्यापक नुकसान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को गंभीरता से समझा और पुनर्निर्माण व पुनर्वास में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस आपदा में न केवल लोगों के घर तबाह हुए हैं, बल्कि उनकी जमीनें भी बह गई हैं, जिससे उनके पास घर बनाने के लिए भी जगह उपलब्ध नहीं…

Read More

सरकार ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तावित चर्चा से पहले विपक्षी दलों के लगातार हंगामे को लेकर सत्ता पक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष की निंदा करते हुए कहा कि वे भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर चर्चा से बच रहे हैं। उन्होंने इसे विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता और देश की भावनाओं के खिलाफ बताया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सवाल उठाया कि जब विपक्ष ने खुद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की थी, तो अब चर्चा से पीछे क्यों…

Read More

‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत श्रीनगर के लिडवास में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। लिडवास के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने…

Read More