जयपुर : जयपुर स्थित कायसन्स फार्मा द्वारा निर्मित कफ सिरप से जुड़ी कई बच्चों की मौत और बीमारियों के बाद, राजस्थान सरकार ने जयपुर स्थित कायसन्स फार्मा द्वारा निर्मित सभी 19 दवाओं के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अतिरिक्त, राज्य ने दवा गुणवत्ता मानकों के निर्धारण को प्रभावित करने के आरोप में अपने औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया है।राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कायसन्स फार्मा, जयपुर द्वारा आपूर्ति की जाने वाली सभी 19 प्रकार की दवाओं के वितरण पर अगली सूचना तक रोक लगा…
Read MoreBlog
स्वतंत्रता सेनानी जीजी पारिख का मुंबई में निधन
दिल्ली: स्वतंत्रता सेनानी जीजी पारिख का कल मुंबई में निधन हो गया। वे सौ वर्ष के थे। जीजी पारिख को अपने जीवनकाल में दो बार जेल जाना पड़ा था। पहली बार 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और दूसरी बार देश में आपातकाल के दौरान जेल जाना पड़ा था। इन कठिनाईयों के बावजूद उनका सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण कभी डगमगाया नहीं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत छात्र कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने 1940 के दौरान सौराष्ट्र और मुंबई में विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों में सक्रिय रूप…
Read Moreवस्त्र मंत्रालय ने आगामी खरीफ कपास सीज़न-2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य संचालन की तैयारियों को बढ़ाया
दिल्ली: वस्त्र मंत्रालय ने आगामी खरीफ कपास सीज़न-2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य संचालन की तैयारियों को बढ़ा दिया है। वस्त्र मंत्रालय के सचिव ने खरीफ कपास सीज़न-2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि वह निर्बाध खरीदारी, समय पर भुगतान और डिजिटल समावेशन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय रणनीति का संचालन कर रहा है। इस वक्तव्य में कहा गया कि बैठक के दौरान स्पष्ट दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं। राज्यों से न्यूनतम समर्थन मूल्य के परिचालन मानदंडों का…
Read Moreभोपाल- मुख्यमंत्री डॉ यादव आज करेंगे किसानों को राहत राशि का वितरण
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राकृतिक आपदा, कीट व्याधि, पीला मोजेक, अतिवृष्टि से फसल क्षति हेतु प्रभावित कृषकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसानों से संवाद भी करेंगे।
Read Moreविजयदशमी पर 21 बटुकों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
लखनऊ: कपीश्वर वैदिक गुरुकुल के 21 बटुकों का प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, लखनऊ में विधि-विधान से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रमुख गुरु जी डॉ विवेक तांगड़ी जी एवं सभी बटुकों के परिवारजन समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रत्येक परिवार ने अपने-अपने बालकों को भिक्षा देकर ब्रह्मचर्य पालन एवं वैदिक शिक्षा ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की। गुरु जी डॉ विवेक जी ने बताया की यज्ञोपवीत संस्कार जीवन के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है तथा जीवन के…
Read Moreउत्तराखंड: चमोली में 13 साल बाद गर्भगृह से बाहर आईं मां चण्डिका
उत्तराखंड: चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड में जिलासु की आराध्य देवी चण्डिका भवानी ने आज 13 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। 27 गांवों की देवी चण्डिका आज से 9 माह तक दिवारा यात्रा पर रहेंगी। इस खास अवसर पर देशभर से पंहुचे हजारों प्रवासियों, श्रद्धालुओं व धियाणियो को मां चण्डिका ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया है। माता चण्डिका दिवारा यात्रा के ब्रह्मगुरू हरिबल्लभ सती तथा दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान का कहना है कि गर्भगृह से बाहर आकर पश्वा पर…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह का राज्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली वन्यजीव संरक्षण के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए मुख्य स्थलों घण्टाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची। हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस साल वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव वन्यजीव…
Read Moreउत्तराखंड: 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया। 23 अक्टूबर को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर पथ संचलन का आयोजन
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- आरएसएस द्वारा राष्ट्र की समर्पित सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर उसकी सराहना की। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के प्रेरक संबोधन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत के सभ्यतागत मूल्यों के पोषण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राश्ट्र प्रथम की भावना से दीप्त यह संगठन करोड़ों भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत है। संघ द्वारा विजयादशमी पर अयोध्या में भव्य पथ संचलन…
Read Moreअहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन आज वेस्ट इंडीज पर बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा भारत
दिल्ली: क्रिकेट में आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत, वेस्ट इंडीज के विरुद्ध दो विकेट के नुकसान पर बनाए गए 121 रन से आगे खेलेगा। के. एल. राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट और जसप्रीत बुमराह ने…
Read More