दिल्ली: क्रिकेट में आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत, वेस्ट इंडीज के विरुद्ध दो विकेट के नुकसान पर बनाए गए 121 रन से आगे खेलेगा। के. एल. राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

