नई दिल्लीः भारत और बांग्लादेश के सीमा रक्षक बलों के बीच 56वीं महानिदेशक स्तर की सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन 25 से 28 अगस्त तक ढाका में किया गया। इस बैठक में दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सहयोग और सीमा प्रबंधन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 150 गज के भीतर लंबित विकास कार्यों पर बातचीत के लिए सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करने…
Read MoreBlog
मुख्यमंत्री ने ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के सम्बन्ध में बैठक की
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक, 2025’ के प्राविधानों पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को और सशक्त बनाने के लिए नए कदम उठाना समय की मांग है। साथ ही, यह भी उतना ही आवश्यक है कि औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा की गारण्टी सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘श्रमेव जयते’ के भाव को आत्मसात करते…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई संभल हिंसा की 450 पन्नों की रिपोर्ट
लखनऊ: यूपी के संभल में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में गठित कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप दी है। हिंसा के मामले में करीब 450 पन्नों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में ना सिर्फ 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बारे में बताया गया है, बल्कि संभल के इतिहास में कब-कब कितने दंगे हुए, उन दंगों में क्या-क्या हुआ आदि के बारे में भी विस्तार से लिखा गया है।
Read Moreजम्मू-कश्मीर: झेलम नदी का जलस्तर घटा, बहाव हो रहा है समान्य
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से आई आपदा का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज झेलम नदी का जलस्तर घटा हुआ दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा और यह समान्य स्थिति में आ रहा है। नदी के आसपास के इलाकों में बसे लोगों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ दिन से लगातार भारी बारिश हुई है जिसके बाद नदियां उफान पर पहुंच गई। लगातार तीन दिनों की भारी बारिश के बाद जम्मू- कश्मीर में आज मौसम बेहतर है।…
Read Moreछत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, SLR, INSAS और 303 राइफल बरामद
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में गढ़चिरौली-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब 8 घंटे तक हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को ढेर किया है, इनमें 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से SLR, INSAS और 303 राइफल समेत 4 हथियार बरामद किए हैं। ऑपरेशन में गढ़चिरौली पुलिस की C-60 यूनिट और CRPF की QAT टीम शामिल रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को एक साथ 30 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों…
Read Moreअयोध्या में राम मंदिर बाउंड्री वॉल का हुआ भूमि पूजन, बढ़ेगी सुरक्षा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला मंदिर परिसर की सुरक्षा और भी मजबूत दिखाई देगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी यह दीवार करीब 70 एकड़ परिसर को घेरेगी। शुरुआत उत्तरी द्वार के पास की गई और कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दूबे ने पहली ईंट रखकर निर्माण का शुभारंभ किया, जबकि ट्रस्ट पदाधिकारी सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर परिसर में…
Read Moreमाता वैष्णो देवी: यात्रा अस्थायी रूप से रूकी, प्रशासन ने लिया फैसला
नई दिल्ली: जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मार्ग पर भूस्खलन, पुल ढहने और भारी बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है। वहीं, तवी नदी में बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव भी परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रशासन के अनुसार, यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। वहीं माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालु चिंतित और दर्शन न कर पाने से पाने से मायूस है। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री ने…
Read Moreबिहार पुलिस का बड़ा अलर्ट, नेपाल के रास्ते घुसे तीन आतंकी
नई दिल्ली: बिहार पुलिस मुख्यालय ने आतंकवादियों से संबंधित एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इन आतंकवादियों में हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल…
Read Moreसेना प्रमुख ने अल्जीरिया के सैन्य प्रशिक्षण प्रमुख से मुलाकात की
नई दिल्ली: अपनी आधिकारिक अल्जीरिया यात्रा के दौरान थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने वहां के सैन्य प्रशिक्षण प्रमुख मेजर जनरल औमारी के साथ बातचीत की। दोनों के बीच प्रशिक्षण पद्धतियों, व्यावसायिक सैन्य शिक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और अधिकारियों एवं कैडेटों के लिए संभावित आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अल्जीरिया के सैन्य उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। इस बातचीत का केंद्र भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा उत्पादन, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग के अवसरों पर रहा। दोनों देशों के बीच…
Read Moreराष्ट्रपति ने लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बधाई संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा- कृषि आधारित लोकपर्व नूऑंखाइ के अवसर पर मेरी ओर से समस्त देशवासियों, विशेषकर ओडिशावासियों को हार्दिक बधाई। राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- यह त्योहार कृषि के प्रति सम्मान और किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह सद्भाव और आत्मीयता का प्रतीक है। मेरी शुभकामना है कि नूऑंखाइ सभी…
Read More