Blog

कन्रौज में राज्य मंत्री असीम अरूण ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण की

Uttar Pradesh: प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण कन्नौज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और पीड़ितों को जीवन यापन के लिए राशन किट वितरित की। इसके बाद, मंत्री अमर ज्योति स्तम्भ पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पतंग उड़ाई। मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने कहा, \”हमारे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। कन्नौज में गंगा किनारे स्थित गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ…

Read More

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Uttar Pradesh: मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव को इस बार राष्ट्रभक्ति से जोड़ा गया है और कृष्ण जन्मभूमि को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर  विशेष रूप से सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में भगवान का अभिषेक होगा और लाखों श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर को सजाने के लिए वॉल पेंटिंग और रंग-बिरंगी रौशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे मथुरा रात में जगमग कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

Read More

लखनऊ में जन्माष्टमी की रौनक, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

Lucknow: देश भर में जन्माष्टमी की धूम के बीच लखनऊ में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लखनऊ पुलिस लाइन में हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य रास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस लाइन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को खूबसूरत चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। खास बात यह है कि इन चित्रों को मुस्लिम कलाकार मोहम्मद इकराम ने अपने हुनर से सजाया है। श्रीकृष्ण के जीवन…

Read More

दिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह करीब नौ बजे 205.22 मीटर तक पहुंच गया। खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अगर ऐसे ही जल स्तर बढ़ता रहा तो यह निशान भी पार हो जाएगा जल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जल विभाग के अधिकारी अलर्ट पर हैं। धिकारियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज पावन जन्माष्टमी का शुभ आयोजन है। मैं इस अवसर पर देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी निवास करते हैं और हमारे कान्हा के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं उन सबको मैं आज के पावन तिथि की बधाई देता हूं। हमारी सरकार ने तय किया कि हम लोग मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड को तीर्थ के रुप में उसकी पौराणिक…

Read More

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सीएम योगी ने दी 645 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में उन्होंने साधु-संतों का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने 645 करोड़ रुपये की 118 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गिरिराज पर्वत पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी और इसके निर्माताओं को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का ध्वज मां गंगा, मां यमुना, गोमाता और गायत्री जैसे प्रतीकों के कारण सदा विश्व का मार्गदर्शन…

Read More

हरदोई में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया मेडिकल कॉलेज चेक पोस्ट का उद्घाटन

हरदोई :पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज हरदोई मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चेक पोस्ट यानी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।इस दौरान उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा,मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा और प्रिंसिपल जे बी गोगोई मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था की दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया है, यहां पर एक सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मेडिकल कॉलेज परिसर में होने वाली छुटपुट घटनाओं पर लगाम लगेगी साथ ही साथ पुलिस चौकी…

Read More

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली: छह महीने लंबे ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने बड़े पैमाने पर सक्रिय एक साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।एक बेहद समन्वित ऑपरेशन में पूरी साइबर अपराध श्रृंखला के कॉल करने वालों, सिम कार्ड आपूर्तिकर्ताओं, अंदरूनी डेटा प्रदाताओं, ट्रैवल एजेंटों और खुद सरगनाओं को ट्रैक किया गया, उनका पर्दाफाश किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के ककरोला और उत्तम नगर इलाकों से संचालित होने वाले इस नेटवर्क ने देश भर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)…

Read More

पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था चरमरा गई, सुप्रीम कोर्ट ने माना भारी लंबित मामले

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी स्तरों पर न्यायिक प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की, डॉन ने बताया। शीर्ष अदालत ने आगाह किया कि इस तरह की देरी जनता के विश्वास को कम करती है, कानून के शासन को कमजोर करती है और गरीब व कमज़ोर लोगों पर असंतुलित बोझ डालती है, जो लंबी मुकदमेबाजी का खर्च नहीं उठा सकते।डॉन ने न्यायमूर्ति सैयद मंसूर अली शाह के हवाले से कहा, “न्यायालय के फैसले में देरी के गंभीर व्यापक आर्थिक और सामाजिक…

Read More

पल्लवी जोशी ने आरोप लगाया कि कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई

कोलकाता: कोलकाता में आज ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान हुए हंगामे के बाद, अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा, “ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ।”उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया कि मेरी फिल्म (ट्रेलर) को कैसे रोका गया। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आज़ादी है? फिल्म निर्माता और अभिनेता होने के नाते, हम अपनी बनाई फिल्म को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें किस बात का ख़तरा महसूस हो रहा है? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम ये मान सकते हैं…

Read More