उत्तराखंड: आज बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के साथ-साथ पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस…
Read MoreCategory: देश
केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत
आपदा ग्रस्त धराली (उत्तरकाशी) में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद़धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने लिया अपडेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार प्रात: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा…
Read Moreउत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, अबतक 5 की मौत
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। एनडीआरएफ की कई टीमें धराली में राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं, लेकिन लगातार बारिश और सड़क मार्ग के बाधित होने के चलते रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।…
Read Moreचित्रकूट में बाढ पीडितो को राहत सामग्री का किया गया वितरण
चित्रकूट के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ०प्र० मनोहरलाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश राजस्व एवं आपदा विभाग द्वारा राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सरधुवा में हुआ ।राहत शिविर में जानकी देवी, चंद्र किशोर, राममिलन, उषा, विष्णु, ओमप्रकाश, लवलेश, संतु आदि 50 को लाई ढाई किलो, चना 2 किलो, भुना चना 2 किलो, चीनी 1 किलो, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस एक पैकेट, मोमबत्ती एक पैकेट, नहाने का साबुन दो, बाल्टी एक, ट्रिपाल एक, आटा 10 किलो, चावल…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन
जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त 2025, मंगलवार को देहांत हो गया. वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था. सत्यपाल मलिक ने 79 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली. सत्यपाल मलिक के निजी सचिव केएस राणा ने यह जानकारी दी. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अनुसार पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दोपहर 1.10 बजे निधन हो गया.सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके…
Read Moreउत्तरकाशी में बादल फटने से बह गया पूरा गांव
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच खीर गंगा क्षेत्र में बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है. उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद बाजार मलबे में तब्दील हो गया. गंगा घाटी के खीर गंगा क्षेत्र में हालात बेहद भयावह हैं और जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गया है. इस हादसे में कई लोगों के बहने की आशंका है. धराली बाजार तेज बहाव और मलबे की चपेट में आ गया है, जिससे पूरा क्षेत्र तबाही की तस्वीर में बदल गया है.कई लोगों के बहने की…
Read Moreबाराबंकी : लोधेश्वर महादेवा में करंट लगने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत
बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर मेला परिसर में सावन के आखिरी सोमवार से एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। यह घटना महादेवा मंदिर के निकट स्थित पुलिस चौकी के पास हुई। जहां विद्युत पोल के पास स्टूडियो चलाने वाले संजय और उसके दोस्त हौसला को करंट लग गया। पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर गुंजिता अग्रवाल का कहना है कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतकों के परिवारों…
Read Moreबिहार में एसआईआर अभियान पर आपत्ति के बीच केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की आलोचना की
नई दिल्ली :- केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर चिंता जताने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और उन पर संसद को चलने नहीं देने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पहली बार नहीं हो रहा है।जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “देश में एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है… इस बार तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें किस बात का डर है? अपील…
Read Moreचित्रकूट में बारिश के बाद यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर
चित्रकूट में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण यमुना नदी व अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ गया है जिसके कारण ग्राम पंचायत सरधुवा में 45 घरों के 130 लोग प्रभावित हुए हैं इन प्रभावित लोगों को कंपोजिट विद्यालय सरधुवा में आश्रय दिया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में अस्थाई कैंप सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, कहा कि…
Read Moreझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सोमवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार सुबह 8:56 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमार के बाद उनका निधन हो गया। शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। एक महीने से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके…
Read More