दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कड़ी धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 से 5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 27 जुलाई को मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसून दक्षिण की ओर खिसक सकता है। इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से…
Read MoreCategory: विदेश
संसद मानसून सत्र: लोकसभा में 2 विधेयकों पर चर्चा, कई प्राइवेट बिल होंगे पेश
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज लोकसभा में आज दो विधेयक पर चर्चा हो सकती है। इसमें मर्चेंट शिपिंग बिल और गोवा विधानसभा में ST वर्ग को आरक्षण देने से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में आज कई प्राइवेट मेम्बर्स बिल पेश होंगे। कई विधायी कार्यों के साथ ही सदन में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी, विदेश मामलों से संबंधित समिति की रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही नियम 377 के तहत मामले भी सदन में उठाए जाएंगे। राज्यसभा में आज नए सदस्य संविधान…
Read Moreवीर सावरकर अपमान केस: राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करेगा। राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर दिये आपत्तिजनक बयान के मामले में राहत के लिए SC का रुख किया है। याचिका में राहुल गांधी ने लखनऊ की निचली अदालत की ओर से जारी समन और वहां चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के महाराष्ट्र में दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है। वकील नृपेंद्र पांडे ने इस बयान को लेकर निकली अदालत…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी के नाम नई उपलब्धि, इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड, पढे़ पूरी खबर
नई दिल्ली: लंबी राजनीतिक यात्रा में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खाते में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। आज यानी 25 जुलाई को प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के 4 हजार 78 दिन पूरे करने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक रहने वाले जवाहर लाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही वह राज्य और केंद्र में मिलाकर लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व…
Read Moreपीएम मोदी ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। पीएम ने सोशल मीडिया के एक्स पोस्ट में लिखा- लोकमान्य तिलक एक अग्रणी नेता थे जिन्होंने अटूट विश्वास के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की भावना को प्रज्ज्वलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक उत्कृष्ट विचारक भी थे जो ज्ञान की शक्ति और दूसरों की सेवा में विश्वास करते थे। पीएम मोदी ने लिखा- लोकमान्य तिलक की जयंती पर शत-शत नमन। लोकमान्य तिलक एक अग्रणी नेता थे जिन्होंने अटूट विश्वास के…
Read Moreदिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद गर्मी से राहत, अगले 7 दिनों तक अलर्ट
दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश के बाद जलभराव से कुछ क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव हुआ। इससे राजधानी में यातायात भी बाधित हुआ। नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिनों, यानी 28 जुलाई तक, दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है। IMD…
Read Moreराष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज, 1927 में हुआ था देश का पहला रेडियो प्रसारण
दिल्ली: आज राष्ट्रीय प्रसारण दिवस है। 1927 में इसी दिन देश में पहला रेडियो प्रसारण इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के बॉम्बे स्टेशन से शुरू हुआ था। 8 जून, 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा का नामकरण ऑल इंडिया रेडियो किया गया। यह दिन भारत के विकास, शैक्षिक प्रसार और सांस्कृतिक संरक्षण में प्रसारण की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। रेडियो प्रसारण ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, रेडियो सूचना के प्रसार और एकता को बढ़ावा देने का शक्तिशाली साधन था। रेडियो प्रसारण स्वतंत्रता के…
Read Moreउपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आयोग ने शुरू की प्रक्रिया
नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को अपने राजपत्र अधिसूचना एस.ओ.3354(ई) के माध्यम से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की है। भारत के चुनाव आयोग को अनुच्छेद 324 के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने का अधिकार है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके तहत बनाए गए नियमों, अर्थात् राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 द्वारा शासित होता है।…
Read Moreदिल्ली: डॉक्टर्स का कमाल, 125 KG के व्यक्ति के कूल्हे का किया प्रत्यारोपण
नई दिल्ली: 125 किलोग्राम वजन वाले एक व्यक्ति के कूल्हे का प्रत्यारोपण कर नई दिल्ली स्थित फोर्टिस एस्कार्टस अस्पताल के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया। डॉक्टर इसे अपनी तरह का दुर्लभ मामला बता रहे हैं। सर्जरी सफल रही और मरीज पूरी तरह से स्वस्थ और अपने पैरों पर चल फिर पा रहा है। दिल्ली के रहने वाले 58 साल के समीर कपूर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे बिना दर्द के अपने पैरों पर चल सकेंगे। 125 किलो के समीर कपूर बीते तीन साल से दाएं कूल्हे में…
Read Moreराष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना ही जीवन जीने का सर्वोत्तम तरीका है: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मगंलवार को कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने यह बात आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में 2018-2021 के लिए 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एंड गाइड पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के 16 स्काउट्स, गाइड, रोवर्स और रेंजर्स को उनके अनुशासन सामाजिक सेवा, नेतृत्व और अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने…
Read More