दिल्ली: सरकार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के लिए हज़ारों प्रशिक्षित मेरा युवा भारत आपदा मित्र तैनात करेगी। नई दिल्ली स्थित एम वाई भारत मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। उन्होंने एम वाई यानी मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों और जिला युवा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ मिलकर काम करें। एम वाई भारत राष्ट्रव्यापी प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे स्वयंसेवा और अनुभव सम्बंधी…
Read MoreCategory: विदेश
बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में एक अमूल्य योगदान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विकास में महिलाओं को अग्रणी भूमिका देने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि बेटियों को सर्वोत्तम शिक्षा दी जाए। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में एक अमूल्य योगदान है। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त की कि हाल के वर्षों में उच्च शिक्षा में दाखिले में बालिकाओं की संख्या बढ़ी है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा…
Read Moreपंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी
दिल्ली: पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। सबसे ज़्यादा असर सीमावर्ती गुरूदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट जिलों पर पड़ा है। सतलज, घाघर, टांगरी और मारकंडा नदियों में उफान को देखते हुए लुधियाना और पटियाला के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासनों ने संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। हमारे संवाददाता के अनुसार, भाखडा बांध का जलस्तर अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया था। इस कारण कल बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया जिससे…
Read Moreजीएसटी में सुधार से नागरिकों के लिए जीवन हुआ आसान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिवाली तक वस्तु और सेवाकर यानी जीएसटी में सुधार की घोषणा की थी। लेकिन, इस महीने की 3 तारीख़ को ही जीएसटी परिषद् ने दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आम आदमी को ध्यान में रखकर लिया गया है। इन सुधारों के बाद अब अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। 40% का एक अन्य स्लैब तंबाकू और विलासिता संबंधी वस्तुओं पर लागू किया…
Read Moreमैत्री: भारत-थाईलैंड सेनाओं का संयुक्त अभ्यास शुरू
नई दिल्ली: भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से ‘मैत्री एक्सरसाइज़’ का 14वां संस्करण आज से मेघालय में शुरू हो गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संचालन क्षमता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मैत्री अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीतियों, तकनीकों…
Read Moreजम्मू दौरे पर अमित शाह, तवी पुल और बिक्रम चौक का लिया जायजा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू शहर के तवी पुल और बिक्रम चौक का दौरा किया। यह दौरा हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने के लिए किया गया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। तवी पुल को बाढ़ के दौरान भारी नुकसान हुआ है। गृह मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने बिक्रम…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज मैसूरू में अखिल भारतीय वाक् श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वे थिरूवरूर में तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के…
Read Moreआयुष मंत्रालय 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन का करेगा आयोजन
Delhi: आयुष मंत्रालय 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण पर विभागीय शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसकी अध्यक्षता राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय आयुष मिशन को मज़बूत करना, राज्यों के क्षमता निर्माण में वृद्धि करना और समग्र स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के बीच सहयोग को बेहतर बनाना है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, नीति आयोग ने वित्तीय प्रबंधन, आयुष चिकित्सा संबंधी गुणवत्ता आश्वासन, सूचना…
Read Moreभारत-बांग्लादेश सीमा बैठक, सहयोग और सीमा प्रबंधन पर हुई चर्चा
नई दिल्लीः भारत और बांग्लादेश के सीमा रक्षक बलों के बीच 56वीं महानिदेशक स्तर की सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन 25 से 28 अगस्त तक ढाका में किया गया। इस बैठक में दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सहयोग और सीमा प्रबंधन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 150 गज के भीतर लंबित विकास कार्यों पर बातचीत के लिए सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करने…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: झेलम नदी का जलस्तर घटा, बहाव हो रहा है समान्य
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से आई आपदा का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज झेलम नदी का जलस्तर घटा हुआ दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा और यह समान्य स्थिति में आ रहा है। नदी के आसपास के इलाकों में बसे लोगों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ दिन से लगातार भारी बारिश हुई है जिसके बाद नदियां उफान पर पहुंच गई। लगातार तीन दिनों की भारी बारिश के बाद जम्मू- कश्मीर में आज मौसम बेहतर है।…
Read More