Delhi: गृह मंत्रालय ने विदेश में रहनेवाले भारतीय नागरिकों (ओसीआई) से संबंधित नियम कड़े कर दिये हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को दो वर्ष या उससे अधिक की कैद की सजा सुनाई जाती है, या उसके विरुद्ध सात वर्ष या उससे अधिक की कैद की सजा वाले अपराध के लिए आरोप-पत्र दायर किया जाता है तो उसका ओसीआई पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। ओसीआई कार्ड विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्तियों और उनके जीवनसाथी को बहु-प्रवेश, बहुउद्देश्यीय आजीवन वीज़ा के साथ-साथ कुछ आर्थिक और…
Read MoreCategory: लखनऊ
सुप्रीम कोर्ट से MP सरकार को बड़ी राहत, इस मामले पर रोजाना होगी अंतिम सुनवाई
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) को लेकर लंबे समय से जारी कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के गंभीर और सतत प्रयासों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष को मानते हुए मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 23 सितंबर 2025 की तारीख तय कर दी है। यह मामला ‘टॉप ऑफ द बोर्ड’ श्रेणी में रखा गया है, जिसका अर्थ है कि निर्णय आने तक रोज सुनवाई होगी। यह सुनवाई मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित…
Read Moreउत्तरकाशी: धराली में बारिश ने बढ़ाई आफत, भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा
नई दिल्ली: उत्तरकाशी के धराली में तबाही के बावजूद आफत अभी तक कम नहीं हुई है। लगातार हो रही बारिश ने भी स्थानीय लोगों और बचाव कार्य में जुटे लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। देर शाम से हो रही भारी बारिश के चलते भागीरथी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हर्षिल बाजार को खाली करा लिया है। होटलों में ठहरी रेस्क्यू टीमों और मीडिया के लोगों को अन्य जगहों पर शिफ्ट कराया गया है। वहीं…
Read Moreऑस्ट्रेलियाई वारंट ऑफिसर और भारतीय सेना के सूबेदार की मुलाकात
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई सेना के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट इस वक्त भारत की यात्रा पर हैं। उनके साथ भारत दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलियाई वारंट ऑफिसर किम फेलमिंघम ने भारतीय सेना के सूबेदार मेजर गोपा कुमार एस. से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सैनिकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों समेत सेना से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात की तस्वीर भारतीय सेना के ओर से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है- लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट ने…
Read Moreबिहार SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया जिसमें ईसीआई ने कहा कि वह कानूनी तरीके से अपना काम कर रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रवाधान नहीं है कि ड्राफ्ट लिस्ट से हटे नामों की लिस्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही, कहा कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता लिस्ट को अधिकार की तरह नहीं मांग सकते। आयोग ने…
Read More26 अगस्त को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाएंगे आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि
Delhi: भारतीय नौसेना इस महीने की 26 तारीख को विशाखापत्तनम में अग्रिम पंक्ति के दो उन्नत युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि को एक साथ नौसेना में शामिल करेगी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार होगा जब दो भारतीय शिपयार्डों के दो प्रमुख लड़ाकू जहाजों को एक साथ नौसेना में शामिल किया जा रहा है। आईएनएस उदयगिरि, प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट्स का दूसरा जहाज, मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। जबकि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कोलकाता का बनाया हुआ आईएनएस हिमगिरि…
Read Moreदिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में चेतावनी जारी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, रियासी, जम्मू, सांबा, कठुआ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले…
Read Moreमौजूदा आरक्षण नीतियों के तहत लाभ का असमान वितरण, SC में होगी सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट उस जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है जिसमें सरकारी नौकरियों में एससी /एसटी/ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग में आरक्षण में उन लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई है जिनकी आर्थिक स्थिति उस वर्ग के अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा खराब है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। जनहित याचिका में कहा गया है याचिकाकर्ता अनुसूचित जाति और अन्य…
Read Moreआज लोकसभा और राज्यसभा में दो-दो विधेयकों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में आज विचार और पारित किए जाने के लिए दो-दो विधेयक सूचीबद्ध हैं। लोकसभा में भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2025 चर्चा और पारित किए जाने के लिए पेश होगा। भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 बंदरगाहों से संबंधित कानून को और मजबूत करने और एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देने का काम करेगा। इसके साथ ही विधेयक के माध्यम से समुद्री व्यापार को सुगम बनाने और भारतीय समुद्र तटों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित किए जाने का भी…
Read Moreफेसबुक पर ‘कॉपी पेस्ट पोस्ट’ करके नही बल्कि, आप इस सेटिंग से अपने निजी डेटा के इस्तेमाल करने वालों को रोक सकते है, पढ़े खबर
दिल्ली: बीते कई दिनों से ‘मेटा’ के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर फेसबुक यूजर्स के द्वारा एक विशेष प्रकार का पोस्ट किया जा रहा है। सभी फेसबुक यूजर्स एक ही तरह का ‘कॉपी पेस्ट पोस्ट’ अपने-अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करते दिख रहे हैं। लोग इसे एक गंभीर और फेसबुक पर अपने निजी डेटा की प्राइवेसी के लिए उपयोगी मानकर इसे पोस्ट कर रहे हैं। फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि अगर आप लोग ऐसा नहीं करते है तो आपको फेसबुक को अपनी निजी…
Read More